किमाणा खाटली में भूधंसाव से मकानों में दरारें
तहसील बसुकेदार के किमाणा खाटली गांव में लगातार बारिश के बाद शुरू हुआ भूधंसाव अब आवासीय मकानों तक पहुंच गया है। दीवारों और नींव में बढ़ती दरारों से ग्रामीण दहशत में रात काट रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एक सप्ताह बीतने के बावजूद ठोस इंतजाम नहीं हुए हैं। प्रशासन से तत्काल निरीक्षण और कार्रवाई की मांग की गई है।
#KimanaKhatli #Uttarakhand #Landslide #Rudraprayag #BreakingNews