बाह: नौगवां गांव में निहत्थे ही मां ने जंगली जानवर से भिड़कर बचाई बेटी की जान
जैतपुर। थाना क्षेत्र के गांव नौगवां में मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे तीन वर्षीय बच्ची पर अचानक जंगली जानवर ने हमला कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर मां रीमा निहत्थी ही जानवर से भिड़ गईं और अपनी बेटी अर्पिता की जान बचा ली। संघर्ष में मां-बेटी दोनों घायल हो गईं। रीमा के सिर पर चोट आई, जबकि बच्ची के चेहरे व सिर पर गहरे जख्म हुए। ग्रामीणों के पहुंचते ही जानवर भाग गया।