कोलायत: खारा लोहान में रास्ता रोककर युवक पर हमला, मारपीट का मामला हदा थाने में दर्ज, 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर
हदा थाना क्षेत्र के खारा लोहान गांव में रास्ता रोककर एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर नारायण सिंह पुत्र मदन सिंह राजपूत, निवासी खारा लोहान ने थाना हदां में लिखित रिपोर्ट देकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आठ नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।