हज़ारीबाग: 2 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी हजारीबाग में, शहर का रूट होगा डायवर्ट
2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हजारीबाग में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था है । यातायात व्यवस्था से लेकर कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान मटवारी तक सड़क मार्ग पर दोनो किनारे बैरिकेटिंग की जा रही है. शहर में प्रवेश करने वाले सड़क मार्ग को परिवर्तित किया जा रहा है ।