अशोक नगर: युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या करने का प्रयास,पिता ने तौलिया काटकर बचाई जान,मायके से पत्नी के न आने से था परेशान
अशोकनगर शहर की यादव कॉलोनी में मायके से पत्नी के ना आने से परेशान युवक ने अपने ही घर में तौलिया का फंदा लगाकर पंखे से फांसी लगा ली। परिजनों को पता चला तो हंसिया से तौलिया काटकर जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय यादव कॉलोनी निवासी अनिकेत पुत्र मोहन अहिरवार उम्र 21 वर्ष ने शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे अपने ही घर में फांसी लगा ली।