ब्रेकिंग न्यूज़ | मंडोली गांव में मकान में जोरदार धमाका, एक की मौत, 7 घायल
हरियाणा के मंडोली गांव में देर रात एक मकान में अचानक जोरदार ब्लास्ट होने से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए।
परिजनों के मुताबिक, घर के आसपास न तो कोई गैस सिलेंडर था और न ही बारूद जैसी कोई विस्फोटक सामग्री मौजूद थी। इसके बावजूद अचानक इतना जोरदार धमाका कैसे हुआ, यह अभी रहस्य बना हुआ है।
आखिर घर में ब्लास्ट किस वजह से हुआ? फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के बाद ही वास्तविक वजह सामने आ पाएगी।#Mandoli #BreakingNews #HaryanaNews #BlastNews #Haryana LatestNews RajKumarPatoudiNews
Tosham, Bhiwani | Nov 12, 2026