हमीरपुर: सीडीओ की अध्यक्षता में आगामी चुनाव के दृटिगत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हमीरपुर व राठ के संबंध में बैठक का किया गया आयोजन
हमीरपुर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एवं उप जिलाधिकारी सहित 83 सेक्टर आफिसर्स द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सेक्टर आफीसर्स द्वारा की गयी भ्रमण् रिपोर्ट की समीक्षा की गयी। कतिपय सेक्टर आफिसर्स द्वारा मतदेय स्थलों पर कुछ कमियां बतायी गयीं।