हमीरपुर: मुख्यालय में धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा, कथा का हुआ शुभारंभ।
शहर के सुप्रसिद्ध चौरा देवी मंदिर परिसर से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। सजे-धजे कलाकार और नाचने वाले घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। कलश यात्रा के आगे परीक्षित बनीं सरोज गुप्ता व अवधेशचंद्र गुप्ता के साथ सैकड़ों की संख्या महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी।