आज़मगढ़: सराहनीय कार्य करने वाले 03 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
मंगलवार को SP अनुराग आर्य द्वारा पूर्ण मनोयोग व कार्य कुशलता से सराहनीय कार्य करने वाले 03 पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण को कैम्प कार्यालय पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रभारी निरीक्षक महराजगंज कृष्ण कुमार गुप्ता व SI इस्तेखार अहमद थाना महराजगंज व कम्प्यूटर आपरेटर पंकज यादव थाना रौनापार को फ्रॉड किए गए धन महिला को वापस दिलाने पर सम्मानित किया गया।