आज़मगढ़: डीएम व एसपी की अध्यक्षता में हरिऔध कला केंद्र में पुलिस आरक्षी के पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर हुई बैठक
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में मंगलवार को हरिऔध कला केंद्र में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ बैठक सम्पन हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया की जनपद में निर्धारित 68 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा को कराना है।