भरतपुर: नदबई पुलिस थाना परिसर में आज बड़ी कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के 165 मामलों का किया गया निस्तारण
नदबई पुलिस थाना परिसर में आज बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के 165 मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान करीब 5 हजार लीटर अवैध शराब को अधिकारियों की मौजूदगी में नष्ट किया गया। भरतपुर रेंज आईजी और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में आबकारी विभाग और पुलिस टीम ने जब्त शराब को नियमानुसार जमींदोज कर नष्ट किया।