बड़ौत: शबगा गांव में गली में गेट बनाने को लेकर 2 पक्ष भिड़े, महिलाओं ने की गाली-गलौज व पथराव का वीडियो हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | Jun 2, 2025 छपरौली थाना क्षेत्र के शबगा गांव में गली में गेट लगाने को लेकर हुए विवाद में निर्मला और लक्ष्मी पक्ष आपस में भिड़ गए, शनिवार शाम को दोनों के बीच हाथापाई और मारपीट हुई। महिलाओं द्वारा गाली गलौज करने व गेट पर ईटों से पथराव करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों के सामने भी काफी देर तक हंगामा चलता रहा।