कटनी नगर: पौड़ी ग्राम में अवैध रूप से जुआ खेल रहे 4 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जुआ एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
कटनी के एनकेजे थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पौड़ी ग्राम से अवैध रूप से जुआ खेलते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है साथ ही आरोपियों के पास से ताश पत्ते समेत नगदी बरामद की गई है आरोपियों के खिलाफ कटनी की एनकेजे पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की है