कासगंज: नगला पलटू में वृद्ध को पेड़ से सटाकर पीटा, जूते-चप्पल की माला पहनाकर किया मुंह काला
कासगंज जिले के सोरों कोतवाली क्षेत्र के नगला पल्टू गांव में एक वृद्ध रामविलास के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने वृद्ध का मुंह काला कर उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाई और डंडों से पिटाई की। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी सोमवार दोपहर 2 बजे मिली है।