दमोह: कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दमोह एसपी आनंद कलादगी के नेतृत्व में शहर में निकला फ्लैग मार्च
Damoh, Damoh | May 16, 2026 दमोह में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के नेतृत्व में शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, सीएसपी एचआर पांडेय सहित पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने कानून व्यवस्था, यातायात और भीड़ प्रबंधन के सख्त निर्देश दिए।