बिजनौर: बिजनौर में 4 महीने से मानदेय न मिलने के कारण तमाम राशन डीलरों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Bijnor, Bijnor | Jul 31, 2026 बिजनौर में आज शुक्रवार को दोपहर करीब 12:00 बजे तमाम राशन डीलर कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया राशन डीलर ने एक मांग पत्र डीएम को सौंपा है। जिसमें मांग की गई है कि 4 महीने से उन्हें मानदेय नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते उनके सामने आर्थिक तंगी होने लगी है। और बच्चों की स्कूल फीस जमा करने के लिए भी पैसे नहीं है। सभी ने समस्या के समाधान की मांग की है।