संग्रामपुर: सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में डांडिया कार्यक्रम, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
चंदनिया गांव स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को भव्य डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य पार्षद मनोज साह ने किया। इस दौरान एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु जमकर झूमे। कार्यक्रम में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डांडिया नाइट के दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा