अटेर: सावन के पहले सोमवार पर वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ का श्रृंगार के दर्शन करने पहुंचे लोग
Ater, Bhind | Aug 3, 2026 भिंड। सावन माह के पहले सोमवार पर भिंड शहर के प्राचीन एवं ऐतिहासिक वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार सुबह 8 बजे भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया। बाबा के मनमोहक स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी। भक्तों ने जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।