‘‘ऑपरेशन ईगल’’ के तहत ग्वालियर पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
‘ऑपरेशन ईगल’ के तहत अवैध हथियारों पर ग्वालियर पुलिस का प्रहार, 12 बदमाश को गिरफ्तार कर एक दर्जन अवैध हथियार व राउंड जप्त
🔴 गिरफ्तार बदमाशों से 315 बोर के 11 देशी कट्टा व 13 जिन्दा राउण्ड एवं 01 खाली खोखा तथा एक 32 बोर पिस्टल व 5 जिंदा राउंड बरामद किये गये।
ग्वालियर। 30.08.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भा.पु.से.) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध हथियार रखने एवं उनका सोशल मीडिया पर प्रदर्शन करने वाले बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन ईगल’’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं आदतन बदमाशों पर लगातार निगरानी रखते हुए सघन चेकिंग की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री सुजावल जग्गा (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) डॉ. शिवेश सिंह बघेल एवं अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों को अवैध हथियार रखने वाले बदमाशों की धरपकड़ एवं उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
उक्त अभियान के तहत दिनांक 29/30.08.2026 को ग्वालियर पुलिस की विभिन्न थाना पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं बदमाशों की सघन चेकिंग एवं निगरानी की गई। इस दौरान पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आधा दर्जन अवैध हथियारों सहित बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद कर उनके विरुद्ध संबंधित थानों में आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार, एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव, सीएसपी विश्वविद्यालय श्री रवि भदौरिया, सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे, एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार, एसडीओपी घाटीगांव श्री शैलेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस की टीमों को अवैध हथियार रखने वाले बदमाशों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु लगाया गया। ग्वालियर जिले के विभिन्न थानों में अवैध हथियारों के विरूद्ध की गई कार्यवाही निम्नानुसार है -
(1) थाना महाराजपुरा - दिनांक 29.08.2026 को मुखबिर सूचना पर थाना महाराजपुरा पुलिस ने भदरौली पुराने रेलवे स्टेशन के पास सुसैरा कोठी रोड से एक स्कूटी सवार बदमाश अजय सिंह पुत्र गंर्धव सिंह लोधी उम्र 29 साल निवासी ग्राम कृपे का पुरा थाना गौरमी जिला भिण्ड हाल ग्राम मऊ थाना महाराजपुरा जिला ग्वालियर को एक 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा राउण्ड एवं होण्डा एक्टिवा क्रमांक एमपी07-एसई-2034 सहित गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
(2) थाना महाराजपुरा - दिनांक 30.08.2026 को मुखबिर सूचना पर थाना महाराजपुरा पुलिस ने जीसी कॉलेज के पास रसलपुर, महाराजपुरा से एक बदमाश करण जाटव पुत्र ओमप्रकाश उम्र 21 साल निवासी जीसी कॉलेज के पास रसलपुरा, थाना महाराजपुरा जिला ग्वालियर को एक 315 बोर का कट्टा व तीन जिंदा राउण्ड सहित गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
(3) थाना मुरार - दिनांक 30.08.2026 को मुखबिर सूचना पर थाना मुरार पुलिस ने नदी पार संतर पर पुलिया के पास से एक बदमाश अंकित उर्फ अंकी पुत्र मुन्नालाल परिहार उम्र 19 साल निवासी सरैयापुरा मुरार जिला ग्वालियर को एक 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा राउण्ड सहित गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना मुरार में अप0क्र0 442/2026, धारा 25(1एबी) आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
(4) थाना पनिहार - दिनांक 30.08.2026 को पवा-पावटा रोड़ पर चेकिंग के दौरान थाना पनिहार पुलिस द्वारा एक मोटर साइकिल सवार बदमाश मोनू गुर्जर पुत्र करन सिंह गुर्जर उम्र 23 साल निवासी ग्राम झाला, पनिहार जिला ग्वालियर को एक 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा राउण्ड तथा एक बिना नंबर की प्लेटिना मोटर साइकिल व एक पोको कंपनी के माबाइल सहित गिरफ्तार कर थाना पनिहार में अपराध क्रमांक 81/2026, धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
(5) थाना उटीला - दिनांक 30.08.2026 को मुखबिर सूचना पर थाना उटीला पुलिस ने अप0क्र0 78/26 के फरार आरोपी देव उर्फ हरेन्द्र पुत्र बालकिशन ओझा उम्र 21 साल निवासी ग्राम उटीला जिला ग्वालियर को पार्वती पहाड़ उटीला से एक 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा राउण्ड सहित गिरफ्तार किया गया।
(6) थाना डबरा देहात - दिनांक 30.08.2026 को मुखबिर सूचना पर थाना डबरा देहात पुलिस ने कंचनपुरा रोड़ मंगरौरा तिराहा से एक बदमाश गुलशन पवार पुत्र जसवीर सिंह उम्र 23 साल निवासी ग्राम सालवाई थाना डबरा देहात को एक 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा राउण्ड सहित गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
(7) थाना पुरानी छावनी - दिनांक 30.08.2026 को मुखबिर सूचना पर थाना पुरानी छावनी पुलिस ने ग्राम बीलपुरा की पुलिया से एक बदमाश अमन होलकर(जाटव) पुत्र पूरन सिंह उम्र 19 साल निवासी ग्राम जिनावली, पुरानी छावनी जिला ग्वालियर को एक 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा राउण्ड सहित गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
(8) थाना गोला का मंदिर - दिनांक 30.08.2026 को मुखबिर सूचना पर थाना गोला का मंदिर पुलिस ने बिरला नगर पुल के नीचे से एक बदमाश अमन शर्मा पुत्र रमाकांत शर्मा उम्र 23 साल निवासी प्रगति विहार कॉलोनी ग्वालियर को एक 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा राउण्ड सहित गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
(9) थाना झांसीरोड - दिनांक 30.08.2026 को मुखबिर सूचना पर थाना झांसीरोड पुलिस ने नीडम पुल के पास पुराना ईंट भट्टा से एक बदमाश नकुल परिहार पुत्र उदय परिहार उम्र 23 साल निवासी ऑटो वर्ड के पीछे ललियापुरा, थाना झांसीरोड जिला ग्वालियर को एक 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा राउण्ड सहित गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
(10) थाना सिरोल व क्राईम ब्रांच - दिनांक 30.08.2026 को मुखबिर सूचना पर थाना हजीरा एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सिरोल क्षेत्र से एक बदमाश करन बाथम पुत्र नरेन्द्र बाथम उम्र 26 साल निवासी जड़ेरूआ पिंटो पार्क जिला ग्वालियर को एक 315 बोर का कट्टा व दो जिंदा राउण्ड सहित गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
(11) थाना हजीरा - दिनांक 30.08.2026 को मुखबिर सूचना पर थाना हजीरा पुलिस ने जेसी मिल शिव मंदिर के पास से दो बदमाशों को अवैध हथियार सहित पकड़ा गया। बदमाश सचिन पवैया पुत्र सिद्धनाथ पवैया उम्र 21 साल निवासी नारायण विहार कॉलोनी ग्वालियर से एक 32 बोर पिस्टल व 5 जिंदा राउण्ड तथा बदमाश राहुल खटीक उर्फ टेंकर पुत्र मनोज खटीक उम्र 24 साल निवासी नारायण विहार कॉलोनी गोला का मंदिर जिला ग्वालियर से एक 315 बोर का कट्टा व एक चला हुआ राउण्ड सहित गिरफ्तार कर थाना हजीरा में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
जप्त हथियार: 315 बोर के 11 देशी कट्टा व 13 जिन्दा राउण्ड एवं 01 खाली खोखा तथा एक 32 बोर पिस्टल व 5 जिंदा राउण्ड।
सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना क्राईम ब्रांच, थाना महाराजपुरा, थाना मुरार, थाना पनिहार, थाना पुरानी छावनी, थाना हजीरा, थाना गोला का मंदिर, थाना डबरा देहात, थाना झांसीरोड, थाना उटीला, थाना सिरोल पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। #mppolice