पड़ोस के युवक ने रेलवे कर्मचारी पर की फायरिंग, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा कर घटनास्थल पर निकाला जुलूस,
ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र के कांच मिल इलाके में रेलवे कर्मचारी किशन सिकरवार पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार कांच मिल इलाके में छोटे भाई से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान कथित तौर पर किशन सिकरवार पर पिस्टल से फायरिंग की गई। गोली निशाना चूकने से किशन बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
हजीरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस आरोपियों को उसी स्थान पर लेकर पहुंची, जहां से कथित तौर पर फायरिंग की गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों का घटनास्थल पर जुलूस निकाला, ताकि अपराधियों में कानून का भय और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो।
पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों और जवानों ने आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ भी की। पुलिस अब मामले में बाकी बचे आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जप्त कर अन्य घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
🚨 पुलिस की कार्रवाई से आरोपियों में मचा हड़कंप,
फायरिंग जैसी गंभीर घटना के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इलाके में चर्चा है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के दोषी होने का अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।
Gwalior Police