एत्मादपुर: खंदौली बैंक ऑफ़ इंडिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को रौंदा, 1 की दर्दनाक मौत, 1 घायल
Etmadpur, Agra | Feb 21, 2026 आगरा के थाना खंदौली के खंदौली बैंक ऑफ इंडिया के तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। दोनों युवक बाजार से लौट रहे थे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रक चालक फरार है जिसकी तलाश जारी है।