शनिवार को भगवानपुरा सहित आसपास के ग्रामों में श्री गणेश प्रतिमाओं की श्रद्धा भक्ति एवम आस्था के साथ घट स्थापना की गई। दस दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत हो गई हैं। भगवानपुरा के मिडिल स्कूल परिसर, बिस्टान रोड़, पटेल फाल्या, नीचे फाल्या, पिपल्याबावड़ी,धुलकोट रोड़ आदि स्थानों पर गणेश प्रतिमा विराजित की गईं। यहां दस दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।