धरमपुरी: मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने बस चालक से मारपीट और तोड़फोड़ की, पुलिस ने मामला दर्ज किया
धामनोद थाना क्षेत्र के खलघाट ब्रिज पर एक बस चालक के साथ मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि फरियादी संतोष ठाकुर निवासी राऊ राज मंदिर बस से सवारियां लेकर मुंबई से इंदौर आ रहे थे।