लखीमपुर: पकरिया गांव के युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
लखीमपुर खीरी। खमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया निवासी एक युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।