आउटसोर्स कर्मियों का होगा डेटाबेस, 15 दिन में मांगी जानकारी
लखनऊ. यूपी आउटसोर्स सेवा निगम ने सभी विभागों को पत्र भेजकर आउटसोर्स कर्मियों का डाटा फीडिंग करने के निर्देश दिए हैं।
निगम ने आउटसोर्सिंग प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए हर कार्यालय में नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा है। इसके साथ ही कार्यरत सभी आउटसोर्स कर्मियों की जानकारी 15 दिन के अंदर ऑनलाइन पोर्टल पर फीड करनी होगी।
सरकार का मकसद आउटसोर्स कर्मियों के हितों की रक्षा और सेवाओं को सुगम बनाना है। डाटा फीडिंग के लिए QR कोड और लिंक भी जारी किया गया है।
#DDMNews #UPGovt #Outsource #UPNews #Lucknow #SarkariNaukri
---