हरिद्वार। पवित्र श्रावण मास के चलते धर्मनगरी हरिद्वार में इन दिनों कांवड़ मेले की धूम है। देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में शिवभक्त गंगा जल लेने हरिद्वार पहुंच रहे हैं। इसी बीच, आज कांवड़ मेले के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हरिद्वार प्रशासन और जल पुलिस (फ्लड पीएसी) की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के चलते गंगा नदी के तेज बहाव में बह रहे दो कांवड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन ने प्रशासन की मुस्तैदी और आपातकालीन तैयारियों की एक बार फिर सराहना कराई है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo