देहरादून: विधानसभा में उठे मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं के सवाल का वन मंत्री सुबोध उनियाल ने दिया जवाब
विधानसभा में उठे मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं के सवाल के जवाब में सरकार की तरफ से आंकड़े सदन में रखे गए। वन मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि प्रदेश में पिछले 4-5 वर्षों में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में करीब 444 लोगों ने जान गंवाई है। वन विभाग की पूरी कोशिश रहती है कि किस तरीके से मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोका जा सके।