देहरादून: SSP अजय सिंह ने कार्यालय में कहा- कुंभ मेले में फर्जी कोविड जांच मामले में लैब संचालक के विरूद्ध मुकदमा किया है दर्ज
कुम्भ मेला हरिद्वार- 2021 के दौरान कोविड-19 के फर्जी रैपिड एण्टीजन टैस्ट एवं आरटीपीसीआर टैस्ट किये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित लैब संचालक के विरूद्ध एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने पटेल नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रर्वतन निदेशालय द्वारा कुम्भ मेला 2021 के दौरान कोविड जाँच के नाम पर हुए घपले के सम्बन्ध में जांच की थी।