देहरादून: राज्यपाल रि.लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन, देहरादून परिसर में बने ‘‘राजभवन आरोग्यधाम’’ का किया उद्घाटन
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन, देहरादून परिसर में बने ‘‘राजभवन आरोग्यधाम’’ का उद्घाटन किया। आरोग्यधाम में पंचकर्म, मर्म चिकित्सा, फिजियोथेरेपी केंद्र शामिल हैं। शुभारंभ के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से लोगों को परंपरागत और आधुनिक चिकित्सा प्रणालियों का लाभ मिलेगा।