देहरादून: विधानसभा देहरादून में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा-आज सदन में कांग्रेस नियम 310 के तहत उठाएगी जनहित से जुड़े मुद्दे
उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में प्रतिभाग के लिए पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सदन में आज कांग्रेस नियम 310 के तहत पलायन,बेरोजगारी और शिक्षा का मुद्दा उठाएगी। विधानसभा अध्यक्ष से जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की मांग की जाएगी।