देहरादून: भाजपा विधायक विनोद चमोली ने सुभाषनगर, क्लेमेंटटाउन, देहरादून में सड़को के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास
भाजपा विधायक विनोद चमोली ने देहरादून की धर्मपुर विधानसभा के अंतर्गत सुभाषनगर,क्लेमेंटटाउन, देहरादून में आंतरिक सड़कों का शिलान्यास किया। विधि विधान और पूजा अर्चना के साथ ही उन्होंने सड़कों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय से कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।