कन्नौज: कन्नौज में दूर-दूर से भक्त मंदिरों में दर्शन करने पहुंच रहे हैं, उन्नाव से आई भक्त ने माँ क्षेमकली मंदिर में किए दर्शन
कन्नौज शहर में सावन के दिनों में भक्त सिद्ध पीठ बाबा गौरीशंकर मंदिर में दर्शन करने के लिए दूर-दूर से आ रहे है। भक्त पहले बाबा गौरीशंकर में शिवलिंग की पूजा अर्चना कर दर्शन करते है और फिर पास में ही माता क्षेमकली देवी मंदिर पहुंचते है जहां माता के दर्शन भी करते है और आरती में शामिल होकर भक्ति रस का आनंद लेते है।