कानपुर: गीता नगर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
गीता नगर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।काकादेव थाना प्रभारी निरीक्षक ने शुक्रवार रात 11:30 बजे बताया मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है ।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।मृतक की शिनाख्त का प्रयास करने के साथ अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।