कानपुर: चकेरी पुलिस की शातिर गौ तस्कर से हुई मुठभेड़, डीसीपी ने दी जानकारी
चकेरी पुलिस की शातिर गौ तस्कर आकिब और उसके साथी इदरीश से मुठभेड़ हुई। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने शुक्रवार रात 10:00 बजे बताया मुठभेड़ में एक गो तस्कर के पैर में गोली लगी है। इन दोनों ने क्षेत्र के ही एक युवक की गाय को चुराया था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।