रात्रि भ्रमण पर निकले एएसपी जालौन, सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्त का लिया जायजा
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
उरई (जालौन)। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने सुरक्षा एवं शांति-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से देर रात कोतवाली उरई क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने राजेंद्र नगर चौकी, सराफा बाजार पिकेट तथा कोबरा-चेतक मोबाइल टीमों की मुस्तैदी का निरीक्षण किया।
एएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्हें विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रात्रि गश्त और पिकेट ड्यूटी के माध्यम से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार सक्रिय है।
#uppolice #jalaunnews #oraijalaun #jalaunpolice #boldobharat
Orai, Jalaun | Sep 26, 2026