धनौरा: गजरौला हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, सूचना मिलते ही परिवार में मचा कोहराम
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है अखिलेश 26 वर्ष पुत्र सुरेश निवासी गांव मुरारपुर डाकखाना भंडसर तहसील रिठौरा जनपद बरेली यह दिल्ली से बीती रात करीब 2:00 बजे बरेली दिशा की तरफ जा रहा था जैसे ही यह ब्रजघाट चौकी के निकट पहुंचा तो पीछे चल रहे अज्ञात ट्रक ने इसके बाइक को टक्कर मार दी और इसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई यह स्प्लेंडर बाइक पर सवार था।