उत्तराखंड कांग्रेस में फिर गुटबाजी! नई कार्यकारिणी पर बड़ा बवाल
उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नई सूची जारी होने के बाद विपक्षी और राजनीतिक विश्लेषक सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह संगठन को मजबूत करने की कोशिश है या गुटों के बीच संतुलन बनाने की कवायद। आलोचकों का कहना है कि पदों की लंबी सूची के बावजूद कार्यकर्ताओं में खास उत्साह नहीं दिखा, जबकि पार्टी के भीतर गुटबाजी और परिवारवाद के आरोप फिर चर्चा में हैं। वहीं, कांग्रेस का दावा है कि नई कार्यकारिणी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बनाई गई है। अब देखना होगा कि यह टीम संगठन को मजबूती दे पाती है या नहीं।