उत्तराखंड के अल्मोड़ा से देश के लिए गर्व की खबर सामने आई है। जागेश्वर धाम के पास कफलीखान गांव के युवा इनोवेटर रवि टम्टा ने पूरी तरह बिजली से चलने वाले इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल 'HAPIDA SKYNeX' का सफल परीक्षण किया है। यह पर्यावरण के अनुकूल पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल जीरो टेलपाइप एमिशन के साथ तैयार किया गया है। फिलहाल यह प्रोटोटाइप चरण में है और कमर्शियल उपयोग से पहले इसे कई परीक्षणों और नियामकीय मंजूरी की जरूरत होगी। माना जा रहा है कि यह तकनीक उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में आवागमन और पर्यटन के लिए भविष्य में बड़ा बदलाव ला सकती है।