मनासा: मनासा कृषि उपज मंडी में चोरी करते एक चोर को पकड़ा रंगेहाथ ,करवा दिया मुंडन विडियो वायरल होने के बाद पुलिस जुटी जांच में
मनासा कृषि ऊपज मंडी में गुरुवार को उपज के ढेर से सरसो की बोरी चोरी करते व्यापारी ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा। व्यापारी ने चोर को पुलिस के हवाले नहीं करते हुए उसका मुंडन करवा दिया। मुंडन कराए जाने का विडियों सोशल मीडिया पर वायरल होने बाद मामले में पुलिस ने नाई और व्यापारी को थाने बुलाया । नाई के बयान के आधार पर व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।