गोवर्धन: राधाकुंड में श्रद्धालुओं की सुरक्षा भगवान भरोसे, बदमाश श्रद्धालु का बैग लेकर फरार, सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल
राधाकुंड में इन दिनों श्रद्धालुओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है झारखंड से आए एक श्रद्धालु का बैग लेकर एक बदमाश फरार हो गया जिसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है मामला चार दिन पुराना है। झारखंड से आए मंटू महतो जब राधाकुंड घाट पर स्नान कर रहे थे, तभी तीन शातिर बदमाशों ने उन्हें बातों में उलझाया और बड़ी चालाकी से समान चोरी कर लिया