गाज़ियाबाद: थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मोबाइल लूट करने वाले 1 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 5 मोबाइल फोन बरामद
बुधवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मोबाइल लूट करने वाले 22 वर्षीय सुहैल नाम के 1 शातिर अभियुक्त को चौधरी मोड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से लूटे हुए 5 मोबाइल फोन बरामद किये गये है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।