गाज़ियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफीसर सिटी-2 सोसाइटी में बने फ्लैट की बालकनी में रखी वाशिंग मशीन में गर्मी के कारण लगी आग
गाज़ियाबाद की राजनगर एक्सटेंशन ऑफीसर सिटी 2 सोसाइटी में में बुधवार सुबह वाशिंग मशीन में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों की ओर से बताया गया कि गर्मी होने के कारण वाशिंग मशीन में आग लग गई। इस आग के कारण वाशिंग मशीन जलकर पूरी तरीके से राख हो गई है। सोसायटी के लोगों ने वाशिंग मशीन में लगी आग को बुझाया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया।