रेबीज से संक्रमित गाय ने मचाया कोहराम!
सिवनी जिले के छपारा नगर के वार्ड क्रमांक 5 अंबेडकर वार्ड के जायसवाल कॉलोनी में एक गाय ने लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर परेशान कर दिया। गाय के आक्रामक व्यवहार को देखते हुए वार्डवासियों ने उसका रेस्क्यू कर पशु चिकित्सालय को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम ने जांच की, जिसमें गाय के रेबीज से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
वार्डवासियों ने नगर परिषद से आवारा कुत्तों और मवेशियों का रेस्क्यू कर उनकी जांच कराने की मांग की है।
क्या नगर परिषद इस गंभीर समस्या पर ध्यान देगी?
#HKNewsSeoni #SeoniNews #ChhaparaNews #Rabies #AnimalRescue #सिवनी #छपारा Rajneesh Harvansh Singh Dinesh Rai Munmun Collector Office Seoni CDN HK News Hashim Khan SEONI Police