सोनो: सोनो में स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया गया तिरंगा
Sono, Jamui | Aug 15, 2026 सोनो प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों में धूमधाम से झंडोत्तोलन किया गया। सुबह दस बजे से अलग-अलग विभागों और कार्यालयों में निर्धारित समय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया