भादरा: पालिका अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया में दूसरे दिन दो प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन
भादरा पालिका अध्यक्ष चुनाव में बुधवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। भाजपा से पार्षद मांगीलाल गोयल ने विधायक संजीव बेनीवाल व समर्थकों की मौजूदगी में नामांकन भरा। इंडिया गठबंधन से नरेन्द्र लीडर ने कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दो नामांकन दाखिल किए। मंगलवार को बलवंत सैनी के निर्दलीय नामांकन के बाद मुकाबला रोचक हो गया है।