कानपुर: फिलखाना पुलिस ने सिरकी मोहाल से दुष्कर्म मामले के आरोपी को किया अरेस्ट, लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा
फिलखाना थाना पुलिस ने सिरकी मोहाल से दुष्कर्म के आरोपी को अरेस्ट किया है। पुलिस को लंबे समय से आरोपी की तलाश थी। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद न्यायलय के समक्ष पेश किया। सिरकी मोहाल निवासी कृष्णा ठाकुर उर्फ चिराग पर फिलखाना थाने में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। इस मुकदमे में कृष्णा ठाकुर वांछित चल रहा था।