बाह: बाह में टेंपो में महिला के जेवरात चोरी करने वाले चार शातिर गिरफ्तार, सोने के आभूषण व नकदी बरामद
थाना बाह पुलिस ने टेंपो में सफर के दौरान महिला के बैग से सोने के जेवरात पार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के जेवरात (गिन्नी, टॉप्स, अंगूठी, पैंडल आदि), ₹5100 नकद और दो बाइकें बरामद की हैं। पीड़िता मायके से शिकोहाबाद जा रही थी, तभी रास्ते में उसके जेवर चोरी हुए थे। पुलिस टीम ने मुखब