कटनी नगर: प्रेमनगर एनकेजे में पीएम आवासों में बिजली-पानी की व्यवस्था नहीं, शिकायत लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे हितग्राही
एनकेजे स्थित प्रेम नगर में बने पीएम आवास विगत 5 वर्ष पूर्व आवंटित होने के बाद भी उन आवासों में कोई नही रह रहा जिसकी वजह है आवासों में बिजली और पानी की व्यवस्था नहीं होना जिसकी शिकायत आज शनिवार दोपहर 1:50 मिनट पर यहां के रहवासियों द्वारा नगर निगम कार्यालय पहुँच आयुक्त और महापौर से की है।