कोईलवर: जमालपुर बाजार के समीप फोरलेन पर संदिग्ध अवस्था में ट्रक चालक की मौत, लू या हार्ट अटैक की आशंका
कोईलवर थाना क्षेत्र के आरा-छपरा फोरलेन पर जमालपुर बाजार के समीप बुधवार की शाम 6:00 के करीब संदिग्ध अवस्था में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के टहल टोला निवासी दीनानाथ राय के 27 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है। मृतक के पीछे दूसरे ट्रक से आ रहे सोनू कुमार के अनुसार हार्ट अटैक से मौत होने की बात बताई गई।