तांतनगर: तांतनगर-कुमारडूंगी क्षेत्र में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई कच्चे मकान ध्वस्त
लगातार हो रही बारिश ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर किया, वही जगह जगह जल जमाव से ग्रामीण क्षेत्र कीचड़मय हो गया, वही कई मकानों के गिरने की खबर है, चंदबुनिया गाँव के गोबिंद पान के घर अचानक गिरने से बरामदे मे खटिया मे बैठे विकास बोदरा एवं अंकुरा बोदरा मालवे मे दब गए पर आस पास के लोगों ने मालवे हटा कर बचा लिए गए हल्की चोटे आई, छोटा रायकामन मे दो मकान गिरे